Tuesday, December 18, 2018

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में हो सकता है 'महागठबंधन'

से पहले दिल्ली में ‘आप'-कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। दोनों दलों के कई कद्दावर नेता गठबंधन के पक्ष में हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के नेताओं के बीच महागठबंधन (  ) को लेकर बात भी हुई है। कुछ ‘आप' विधायक भी इस ओर प्रयास कर रहे हैं। 
दिल्ली में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे कांग्रेस और ‘आप' मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। पूरे देश में महागठबंधन की कवायदों के बीच दिल्ली में भी दोनों दलों के कुछ नेता सक्रिय हुए हैं। महागठबंधन के राष्ट्रीय स्तर पर सूत्रधार कुछ नेताओं का भी मानना है कि भाजपा के खिलाफ दिल्ली में मिलकर लड़ना होगा। तर्क दिया जा रहा है कि बड़े लक्ष्य के लिए आपसी दूरी कम करनी होगी।
बीते दिनों विपक्ष की एकजुट बैठक हुई थी। इससे पहले दिल्ली में किसानों के मार्च के मौके पर पहली बार मुख्यमंत्री केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक मंच पर आए थे। ‘आप' नेताओं ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर हर्ष भी जताया। ‘आप' के कुछ विधायकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए।
उधर, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन कई बार गठबंधन के लिए इनकार कर चुके हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कई बड़े नेता गठबंधन के पक्ष में हैं।
महाराष्ट्र में कासारवडवली पुलिस ने एक 64 वर्षीय बुजुर्ग को कथित तौर पर पड़ोसी की बिल्ली को 15 माले से नीचे फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवराम पंचाल का दावा है कि वह बिल्ली की उपस्थिति से खफा था और उसने फ्रस्टेशन में बालकनी से बिल्ली को नीचे फेंक दिया।
बिल्ली के नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बिल्ली के मालिक अब्दुल शेख ने पुलिस थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने बेटे, पोती आदि के साथ बिल्डिंग में रहता है।
वहीं, बिल्ली दूसरे माले पर रहने वाले एक परिवार के यहां की थी। पंचाल का पोता कई बार बिल्ली से खेलने के लिए उसे अपने फ्लैट पर ले आता था। इसके बाद बिल्ली की आवाज से बुजुर्ग को काफी दिक्कत हुई। शनिवार शाम को बुजुर्ग बिल्ली से परेशान हो गए और उसे पीटने लगे। हालांकि, इस बीच उनके घर पर काम करने वाली ने बिल्ली को बचाने की कोशिश की लेकिन तभी बालकनी से बुजुर्ग ने बिल्ली को नीचे फेंक दिया।
कासारवडवली पुलिस थाने में पुलिस इंस्पेक्टर नासिर कुलकर्णी ने कह कि जिस परिवार की बिल्ली थी, उसने पुलिस के पास आकर शिकायत दर्ज कराई है। हमने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया है और वहां से साफ है कि आरोपी ने बालकनी से बिल्ली को नीचे फेंका। इसके बाद हमने उसे गिरफ्तार किया लेकिन उन्हें जमानत दे दी गई है

No comments:

Post a Comment